हमारे समाज में मांगलिक होने को श्राप सा माना जाता है। न जाने क्यों लोग मांगलिक शब्द से इतना डरते हैं कि अगर उनका लड़का या लड़की मांगलिक हो जाए तो अनावश्यक चिंताओं में घिरकर अनेक प्रकार के टोटके आजमाने लगते हैं।
मांगलिक होना बहुत आम बात है। आमतौर पर 40 से 45% लोग मांगलिक होते हैं। इससे हमें घबराने की आवश्यकता नहीं होती बस हमें उचित समय पर इसके उपाय करने चाहिए और विवाह के दौरान मांगलिक लड़के के लिए मांगलिक लड़की ढूंढ नहीं चाहिए वही मांगलिक लड़की के लिए मांगलिक लड़का।
अक्सर मेरे पास एक प्रश्न आता है कि क्या हम किसी लड़के के स्वभाव को देखकर या पहचान सकते हैं कि यह व्यक्ति मांगलिक है या नहीं। दोस्तों बिल्कुल आप व्यक्ति के स्वभाव को देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वह व्यक्ति मांगलिक है या नहीं। आइए आपको मांगलिक लड़के की पहचान के बारे में संपूर्ण जानकारी देता हूं।
मांगलिक लड़के की पहचान
मांगलिक लड़के की पहचान करने के लिए मैं आपको कुछ ऐसी गतिविधियां बताने वाला हूं जो आप किसी लड़के के स्वभाव से मिलाकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वह लड़का मांगलिक है या नहीं।
नीचे दी गई गतिविधियों में से 1, 2 गतिविधियां मिल जाने पर आप उस व्यक्ति को मांगलिक घोषित ना कर दें। इनमें से कम से कम 4 से 5 गतिविधियां समाज होने पर व्यक्ति मांगलिक हो सकता है। नीचे दी गई जानकारी को बड़ी ही समझदारी के साथ पढ़ें साथ ही साथ इसका उपयोग उचित स्थान पर करें।
आक्रमक और गुस्सैल
मांगलिक लड़का आक्रमक और गुस्सैल स्वभाव का होता है क्योंकि उसकी कुंडली में मंगल बलवान रहते हैं। सामान्य तौर पर मंगल को सेनापति का स्थान प्राप्त है और एक सेनापति के लिए आक्रमक और गुस्सैल होना आम बात है। अगर सेनापति के अंदर यह क्षमता नहीं रहेगी तो वह कैसे अच्छा सेनापति बन पाएगा।

किसी व्यक्ति की आक्रामकता या गुस्सैल स्वभाव के बारे में उसके परिवारजनों या मित्रों से बड़ी ही सरलता से पता लगाया जा सकता है। अगर वह बात बात पर आक्रमक हो रहा है तो यह मांगलिक होने का बहुत बड़ा संकेत है।
बहादुरी और उत्साह
आपको जीवन में कुछ व्यक्ति है से अवश्य मिलते होंगे जो हर जगह अपनी बहादुरी दिखाना चाहते हैं। यह मांगलिक व्यक्ति की बहुत बड़ी पहचान है। ज्यादातर समय उत्साह पूर्ण होते हैं और अपनी बहादुरी दिखाने में कभी पीछे नहीं हटते।
धैर्य की कमी
मांगलिक व्यक्तियों के भीतर धैर्य की कमी होती है। यह किसी भी चीज का इंतजार लंबे समय तक नहीं कर पाते। अगर इन्हें यह काम दे दिया जाए तो यह बेचैन हो जाएंगे। हेलो किसी भी कार्य का परिणाम तुरंत पाना चाहते हैं।
धैर्य की कमी व्यक्ति को अल्प दूरदृष्टि बनाती है। यह लोग ज्यादा दूर की नहीं सोच पाते क्योंकि इन्हें सभी कुछ आज ही चाहिए होता है इस कारण इनके जीवन में तनाव बना रहता है।
निर्णय लेने में जल्दबाजी
जैसा कि मैंने आपको भी बताया मांगलिक व्यक्तियों के भीतर धैर्य की कमी होती है जिस कारण यह किसी भी निर्णय को लेने में ज्यादा सोच विचार नहीं करते। अगर कोई भी बात इनके अमन में आ गई तो इन्हें वह कार्य तुरंत करना है।
हम सभी जानते हैं कि कई बार जल्दबाजी में लिए गए निर्णय हमारे लिए गलत साबित हो सकते हैं। ऐसा नहीं है कि ऐसा हर बार होगा लेकिन ज्यादातर समय में जल्दबाजी नुकसानदायक होती है। कोई भी चीज धीमी रफ्तार में हो तो पसंद नहीं आती।
पारिवारिक जीवन में समस्याएं
मांगलिक लड़के ज्यादातर अकेला रहना पसंद करते हैं। इन्हें रिश्तो की समझ ज्यादा नहीं होती। यह लोग रिश्तों को कम महत्व देने के कारण समस्याओं को न्योता देते हैं। यह अपने आप में इतने उलझे रहते हैं कि परिवार को समय नहीं दे पाते जिस कारण इनके जीवन में समस्या बनी रहती हैं।
अपनी मन की करना
अपने मन की करना और दूसरों की ना सुनना मांगलिक व्यक्तियों की बहुत बड़ी पहचान है। ऐसे व्यक्ति जो दूसरों की सुनने को राजी नहीं है सिर्फ अपने मन की करना चाहता है वह मांगलिक हो सकता है।
इनको पसंद नहीं आता कि कोई इन्हें हर जगह टोटके और उनका रास्ता रोक कर इन्हें बार-बार परेशान करे। ऐसा महसूस होता है कि हर रास्ता रोकने वाला इनके जीवन में दरार बनकर आ रहा है और वह इन्हें उपलब्धि से दूर खींच रहा है।
मुंह पर बात करना
मांगलिक व्यक्तियों को ज्यादातर घुमा फिरा कर बात करने की और पीठ पीछे बात करने की आदत नहीं होती। इन्हें सीधे तरीके से मुंह पर बात करना ज्यादा पसंद होता है भले ही उसका परिणाम कुछ भी हो।
अगर किसी व्यक्ति के भीतर ऊपर दी गई बिंदुओं में से कम से कम चार या पांच स्वभाव मिलते है तो वह व्यक्ति मांगलिक हो सकता है। अगर आपके पास कुंडली है तो आप बड़ी ही सरलता से जान सकते हैं कि व्यक्ति मांगलिक है या नहीं।
कुंडली से कैसे जाने मांगलिक दोष?
अगर कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में बैठे हो तो व्यक्ति मांगलिक होता है। ऐसी परिस्थिति में उनका विवाह हमेशा दूसरे मांगलिक से ही करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो दांपत्य जीवन में बड़ी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप मांगलिक हैं और किसी का अमांगलिक से शादी कर लेते हैं तो आपके जीवनसाथी की तबीयत भी खराब रह सकती है साथ ही दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी।