वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु एक छाया ग्रह है जो हानिकारक प्रभाव देने के लिए जाना जाता है। यह व्यक्ति को जुनूनी, भौतिकवादी और उच्च आकांक्षाओं वाला बना देता है।
राहु हमारे जीवन में इच्छाओं का कारक होता है। हम सभी जानते हैं कि हमारी समस्याएं इच्छाओं से जुड़ी हुई हैं। जब हम अपने जीवन की लालसा को पूरा करने में सफल होते हैं तो अक्सर हम दुखी हो जाते हैं। दोस्तों यही राहु का मायाजाल होता है जिसमें हम जीवन भर फंसे रह जाते हैं।
आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताऊंगा कि किस प्रकार राहु के माया जाल से बच सकते हैं और अपनी जिंदगी को खुशहाल तरीके से व्यतीत कर सकते हैं। अगर आप राहु से बचने के उपाय जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
राहु से बचने के उपाय
राहु के पास सिर्फ सिर होता है जिस कारण वह सिर्फ विचार कर सकता है उसके पास कार्य करने की क्षमता नहीं होती। ऐसे मे वह व्यक्ति के मन में अनेक प्रकार की लालसा पैदा कर देता है लेकिन व्यक्ति को कार्य को पूर्ण करने की क्षमता राहु नहीं देता।
यह व्यक्ति को आलसी बना देता है साथ ही साथ उसके जीवन में बाधाएं उत्पन्न करने का कार्य भी करता है। यदि आपकी कुंडली में राहु बुरे प्रभाव दे रहा है तो कहीं ना कहीं मानसिक स्तर पर आप भ्रमित रहते होंगे। आपके मन में हमेशा भावनात्मक असंतुलन रहता होगा या कभी-कभी आपको हद से ज्यादा गुस्सा भी आ सकता है।

अगर किसी की कुंडली में राहु अच्छे परिणाम दे रहा है तो वह व्यक्ति को अत्यंत भाग्यशाली और तीक्ष्ण बुद्धि वाला बनाता है। ऐसे व्यक्ति को सफलता बहुत तेजी से प्राप्त होती है और उसे अचानक धन मिलता रहता है। व्यक्ति उच्च पदाधिकारी या समाज में यश प्राप्त करने वाला होता है।
सामान्य तौर पर कुंडली में सूर्य सबसे ताकतवर ग्रह माना जाता है और जो ग्रह इसके समीप आता है वह इसे अस्त कर देता है। अब एक बार आप ध्यान से सोचिए राहु अगर सूर्य के पास चला जाए तो वह सूर्य को ग्रहण लगा देता है। ग्रहों का राजा सूर्य भी जब राहु के पास जाता है तो वह पीड़ित हो जाता है यहां से हम जान सकते हैं कि राहु के पास कितनी ताकत है।
अगर आपकी कुंडली में राहु अच्छे परिणाम दे रहा है तो आपको उससे बचने की आवश्यकता नहीं है लेकिन अगर राहु बुरे परिणाम दे तो निश्चित तौर पर आपको हमारे द्वारा नीचे बताए गए उपाय करने चाहिए अन्यथा यह अकेला एक ऐसा ग्रह है जो आपकी जिंदगी को अत्यंत कष्टकारी बना सकता है।
- राहु अगर कुंडली में बुरे प्रभाव दे तो वह व्यक्ति को ज्ञान हीन बना देता है। व्यक्ति के द्वारा दिए गए निर्णय गलत हो जाते हैं और कई बार ऐसे व्यक्ति गलत रास्ते पर जाने से भी बिल्कुल नहीं कतराते इसलिए अगर आप राहु को ठीक करना चाहते हैं तो आपको कुंडली में गुरु को मजबूत करना होगा। कुंडली में गुरु ज्ञान का कारक होता है। अगर आप गुरु को मजबूत करेंगे तो वह आपके जीवन को ज्ञानमय बनाएगा। ऐसी स्थिति में आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए साथ ही साथ अपने गुरु और पिता का सदैव सम्मान करना चाहिए।
- अगर आपकी कुंडली में राहु खराब है और आप उससे बचना चाहते हैं तो आप कुछ देर के लिए ही सही मंदिर जाने का प्रयास करें। मंदिर में जो सकारात्मक ऊर्जा रहती है उससे आपका राहु कमजोर होगा और आपको जीवन में सही दिशा मिलेगी।
- राहु को ठीक करने के लिए आपको नित्य प्रतिदिन “ॐ रां राहवे नम:” का मंत्र जप करना चाहिए। यह आपके मन में शांति लाएगा साथ ही साथ आपकी इच्छा हो पर नियंत्रण रखेगा।
- राहु को ठीक करने के लिए मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप राहु से बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो आपको दुर्गा कवच या फिर आपको दुर्गा मंत्र पढ़ना चाहिए। यह आपकी जिंदगी को एक सही दिशा देगा साथ ही साथ भावनात्मक स्थिरता भी लाएगा।
- अगर आपके जीवन में राहु अत्यधिक बुरे प्रभाव दे रहा है और आप उससे बचना चाहते हैं तो वह आपको गेहूं या गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बुरे प्रभाव देने वाले राहु से आप बच सकते हैं।
- ये दान किसी मंदिर या किसी गरीब व्यक्ति को दिया जा सकता है। खाने वाले पदार्थों में से लहसुन, प्याज और सरसों जैसी चीजों का भी राहु कारक है इसलिए आप इन चीजों का दान करके फिर राहु के बुरे प्रभावों से बच सकते हैं।
- राहु के बुरे प्रभावों से बचने के लिए काले और नीले रंगों के कपड़ों को गरीब में दान करना चाहिए। अगर आपके लिए संभव हो सके तो आप अपनी सुरक्षा अनुसार नीले या काले रंग के कंबल गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से आपके लिए राहु शुभ परिणाम भी दे सकता है।
- अगर आप राहु से बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो पक्षियों चीटियों और जानवरों को काले चने खिलाएं। यह ना सिर्फ राहु के बुरे परिणामों से आपको बचाएगा बल्कि राहु को शुभ परिणाम देने के लिए भी मजबूर कर देगा।
अंतिम शब्द
राहु हमारे इच्छाओं को बढ़ाने का कार्य करता है इसीलिए यह जीवन में अत्यधिक पीड़ा भी देता है। मैंने आपको राहु से बचने के साथ अचूक उपाय बताए हैं जिनसे आपका जीवन मंगलमय हो जाएगा।
अगर आप इन उपायों को अपने जीवन में अपना लेते हैं तो आपको कभी भी राहु से परेशान होने की या डरने की आवश्यकता नहीं है। राहु का एक व्यक्ति तभी गुलाम बन जाता है जब वह अपनी इच्छाओं को अपने वश में नहीं रख पाता।